फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड : लक्ष्य तीन लाख, अब तक बने सिर्फ सवा दो लाख

Sat, 10 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग तहसील क्षेत्र के करीब सवा दो लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ही बना सका है। विभाग को तीन लाख पात्रों का आयुष्मान कार्ड जारी करने का लक्ष्य मिला था। 75 हजार लोग स्वास्थ्य केंद्र की टीम को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने वर्ष 2017 में पंजीकृत पात्रों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया था। यह अभियान नगर सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हुआ। इसमें 67 कर्मचारी लगाए गए। टीम को तीन लाख लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। अब तक करीब सवा दो लाख गोल्डन कार्ड ही बन सके। टीम को 75 हजार लोग अभी नहीं मिल पाए हैं। बताया जाता है कि इनमें कुछ मृतक और कुछ ऐसे हैं जो रोजगार और नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रह रहे हैं। टीम के सदस्यों ने बाहर रह रहे लोगों को फोन कर बुलाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने आकर कार्ड बनवा लिए लेकिन काफी लोगों ने अभी कार्ड नहीं बनवाए।



इन स्थानों के लाभार्थियों के नहीं बन पा रहे हैं कार्ड

नगर, रसिया खानपुर, मीरपुर वाहनपुर, पहाड़गंज, मोहम्मदपुर, दौलतपुर हीरा, जसौली, दिवाली, पर्शिया, साबेपुर, गांगूपुर, नवदिया सितारगंज, रिछोला सबल, महादेवा, रिछोला घासी
विज्ञापन




शेष लक्ष्य पूरा करना है 31 मार्च तक

स्वास्थ्य विभाग की टीम को शेष 75 हजार लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए 31 मार्च तक का समय मिला है l टीम के लोग निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा करने के मामले में असमंजस में हैं l

सूचीबद्ध तीन लाख के सापेक्ष करीब सवा दो लाख लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं। इस प्रकार उनका 75 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। लगभग 75 हजार लाभार्थी अभी वंचित हैं, इनकी खोज की जा रही है। जो मृतक हो गए हैं, उनके मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाए जा रहे हैं। जिन मृतकों के मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं, उनके बारे में प्रधान से लिखवा कर लिया जा रहा है। डॉ. आलमगीर, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें