फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईएमए के मेगा हेल्थ शिविर में मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श

Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आईएमए के मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों के साथ मौजूद पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
विज्ञापन
पीलीभीत। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने रविवार को आईएमए भवन में रोगियों के लिए मेगा हेल्थ शिविर लगाया। इसमें सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने-अपने शिविर लगाए। इसमें सैंकड़ो मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


रविवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. भारत सेठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से बरेली बाईपास स्थित आईएमए भवन में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ.आ लोक कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। कैंप में ईएनटी, मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी, नेत्र, दंत, गायनी सहित कई विभागों के शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अलग-अलग कैंप हाउस लगाकर सैंकड़ों मरीजों को परामर्श दिया जिसमें ललौरीखेड़ा सशस्त्र सीमा बल सहित आसपास के कई ग्रामीणों ने मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया, मरीजों की जांचों के साथ निशुल्क दवाएं भी बांटीं। आईएमए अध्यक्ष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शहर नहीं पहुंचने वाले लोगों को मुफ्त अच्छा इलाज देना रहा। शिविर में सचिव आईएमए डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. महेश चंद्रा, एसके अग्रवाल, पीडीसिंह, जेडी गंगवार, सतीश गंगवार, रोहित सिंह, एसके मित्रा, जेएन मिश्रा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें