पीलीभीत। भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को शहर के एक लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 310 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन को हर किसी को पढ़ना चाहिए। उनके मूलमंत्र को जीवन में अंगीकृत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर माला बनाकर समाज का नेतृत्व देने का प्रयास होना चाहिए। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चोंं के लिए अति आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ. भरत पटेल ने कहा कि समाज को सशक्त करने के लिए नेतृत्व को भी सशक्त होना होगा। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि पीलीभीत की महासभा को अपने भवन की आवश्यकता है। उसके लिए जब भी जरूरत पड़े, वह सदैव तैयार हैं। कार्यक्रम को श्रुति गंगवार, दिव्या गंगवार, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गोविंदपाल सिंह, डॉ. नरेश गंगवार, चिरंजीव गौर ने भी संबोधित किया। समारोह में डॉ. हरीश चंद्र सचान, भगवान सिंह, डॉ. रत्नेश गंगवार, मनोज पटेल, रवि शंकर गंगवार, संदीप सिंह, हर्षल सिंह, रामलाल, राजेश्वरी गंगवार को कूर्मि कुल गौरव सम्मान से नवाजा। मेधावी प्रतिभाओं में प्रभांश कटियार, सक्षम गंगवार, आस्था गंगवार, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सौरभ सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
कार्यक्रम में पीएल गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, अशोक गंगवार, उमेश गंगवार, अरविंद गंगवार, दिग्विजय आर्य, अमित गंगवार, डॉ. अभिनव गंगवार, तेज बहादुर गंगवार आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दीपक गंगवार और डॉ. नीलेश कटियार ने किया।