फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अर्बन आरोग्य मंदिरों से चिकित्सक नदारद, सहायक कर्मचारी कर रहे ओपीडी

Sat, 01 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सराय खां अर्बन में बंद पड़ा चिकित्सक ओपीडी का गेट चिकित्सक नदारत। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य सेवाओं की सीमा बढ़ाने के लिए भले ही विभाग ने शहर में तीन अर्बन आरोग्य मंदिर खोल दिए हो लेकिन संसाधन और कर्मियों के अभाव में सेवाएं शुरू होने से पहले ही धड़ाम हो गईं। अर्बन आरोग्य मंदिरों में स्टाफ नर्स, एएनएम आदि की तैनाती नहीं हो पाई। वहीं जो चिकित्सक तैनात हैं वे भी लापरवाही के चलते डयूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे मरीजों के लिए संचालित आरोग्य मंदिर सिर्फ कागजों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


शहर में पूर्व से तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित थे। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए शासन ने तीन अर्बन आरोग्य मंदिर संचालन के लिए हरी झंडी दी। अगस्त माह में इन तीनों अर्बन आरोग्य मंदिर मोहल्ला सुनगढ़ी, भूरेखां व सराय खां की शुरूआत हुई लेकिन दो माह बीतने के बाद भी इन आरोग्य मंदिरों में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का इजाफा नहीं हो पाया। शनिवार को की गई पड़ताल में देखा गया कि मोहल्ला सुनगढ़ी में संचालित आरोग्य मंदिर में 11:15 मिनट पर चिकित्सक ओपीडी से नदारद दिखाई दिए। सहायक कर्मचारी दवा वितरण करता दिखाई दिया। जबकि एएनएम और स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं दिखी। दोपहर 1: 01 मिनट पर मोहल्ला खकरा स्थित सराय खां में चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी थी। सहायक कर्मचारी रविंद्र ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से कहीं गए हैं, रविंद्र ओपीडी करता दिखाई दिया। यहां भी स्टाफ नर्स व एएनएम की मूल तैनाती नहीं पाई गई। हालांकि भूरेखां में चिकित्सक राहुल मरीजों की जांचें करते हुए देखे गए। यहां मरीजों के पानी पीने की व्यवस्था के लिए लगा नया आरओ खराब पाया गया। एएनएम और स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं पाई गई।

नोटिस तक ही सीमित रहती है कार्रवाई
जब कभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की मनमर्जी दिखती है अथवा नदारद दिखते हैं तो स्वास्थ्य विभाग लापरवाहों पर कार्रवाई की जगह उनको बचाने के लिए नोटिस देते हैं, कभी सख्त कार्रवाई नहीं करते है। इससे चिकित्सकों और कर्मचारियों के हौसले और भी बुलंद हो जाते हैं।

सराय खां अर्बन में बंद पड़ा चिकित्सक ओपीडी का गेट चिकित्सक नदारत। संवाद

सराय खां अर्बन में बंद पड़ा चिकित्सक ओपीडी का गेट चिकित्सक नदारत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें