फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 1.60 करोड़ से बनेंगे चार होम्योपैथिक अस्पताल

Fri, 21 Nov 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मरीज को जिला अस्पताल में परामर्श देते होम्योपै​थिक चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और संसाधनों में बढ़ोतरी हो रही है। लंबे समय से सीएचसी और किराए के भवन में संचालित चार होम्याेपैथिक अस्पतालों (अमरिया, जहानाबाद, भिकारीपुर व सिंधौरा खडगपुर) को खुद का भवन मिलने की उम्मीद जगी है। इन अस्पतालों के भवन के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपयेे से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शहर में जिला अस्पताल परिसर में संचालित होेम्योपैथिक अस्पताल के लिए जमीन और भवन की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


होम्योपैथिक इलाज से लाभ मिला तो मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया। दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ी है। अस्पतालों में भीड़ जुटने पर विभाग ने चिकित्सक और संसाधनोेंं में भी इजाफा किया है। किराये या फिर सीएचसी के कमरों में संचालित इन अस्पतालों काे खुद का भवन मुहैया कराने की कवायद शुरू हुुई। होम्योपैथिक अस्पताल के लिए जमीन उसी कस्बे में ही मिले, इस पर जोर दिया। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अमरिया, जहानाबाद, भिकारीपुुर और सिंधौरा खडगपुर के लिए जमीन मिल गई और जिला प्रशासन ने इसे विभाग के नाम आवंटित कर दिया। विभाग की ओर से पिछले सप्ताह भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

1.60 करोड़ से बनेंगे अस्पताल

जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अस्पताल के निर्माण पर 40-40 लाख रुपये खर्च आएगा। इस तरह चार भवनों के लिए करीब 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। नए भवन में चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडार और अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन


जहानाबाद में किराये की दुकान, अमरिया में सीएचसी में चलता अस्पताल

होम्योपैथिक चिकित्सालय जहानाबाद मौजूदा समय में कस्बे में किराये की दुकान में संचालित हो रहा है। यहां न तो चिकित्सक है और न ही मरीज के बैठने का पर्याप्त इंतजाम रहता है। जैसे-तैसे ही संचालन हो रहा है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अमरिया का होम्योपैथिक अस्पताल सीएचसी में संचालित हो रहा है। यहां की ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 200 से 250 तक रहता है। शुक्रवार को दोपहर 1:50 बजे चिकित्सक डॉ. योगेश मरीजों काे परामर्श दे रहे थे। इसी तरह सिंधौरा खडगपुर का अस्पताल मंदिर परिसर में संचालित किया जा रहा है।

शहर की डिस्पेंसरी को नहीं मिली जमीन, भवन की मांग भी अधूरी
जिला अस्पताल मेें दूसरे तल पर संचालित होम्योपैथिक अस्पताल के लिए तमाम प्रयासों के बाद भी जमीन नहीं मिल सकी है। इस संबंध में विभाग ने कई पत्राचार किए। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बने आयुष भवन में होम्याेपैथिक अस्पताल के संचालन के संबंध में मेडिकल कॉॅलेज के जिम्मेदारों को पत्राचार किया लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला है।
आंकड़ों में होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं
- 22 हाेम्योपैथिक चिकित्सालय संंचालित हैं जिले में।
- 45 हजार मरीजों को प्रतिमाह दिया जाता है परामर्श।
- 22 चिकित्सक तैनात हैं जिले में।
- 09 फार्मासिस्ट की तैनाती है जिले में।
- 15 अंशकालिक योग प्रशिक्षक लोगों को योग सिखा रहे हैं।
प्रतिमाह 10 हजार मरीज और 25 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ



पीलीभीत। होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण से आसपास के करीब 25 गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में इन अस्पतालों में प्रतिमाह करीब 10 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अमरिया में इलाज को आने वाले मरीजों का आंकड़ा अधिक रहता है। अस्पताल का खुद का भवन हो जाने से मरीजों का आंकड़ा और बढ़ेगा।

मरीज को जिला अस्पताल में परामर्श देते होम्योपैथिक चिकित्सक। संवाद

मरीज को जिला अस्पताल में परामर्श देते होम्योपैथिक चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें