फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लाखों बच्चों ने पी पोलियो दवा

Sun, 22 Nov 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पोलियो दिवस पर लाखों बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने रोटरी क्लब के सहयोग से युवक संघ पुस्तकालय व मोहल्ला फीलखाना में लगे बूथ पर बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन सीएमओ ने शहर के कई बूथो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व समाजसेवियों से पल्स पोलियो कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। प्रत्येक अभिभावक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा अवश्य पिलाएं।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ. राजेश भट्ट, नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम सर्वेश वर्मा, डीएमसी यूनिसेफ फैजान खान, रोटरी के संजय अग्रवाल, डॉ. जेएमएल अरोरा, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, एएच खान, ब्रजलाल, मौलाना कमर अहमद, बीएमसी कायनात बी, शबीना, मोबीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पूरनपुर। सीएचसी में लगे पोलियो बूथ पर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बच्चे को पोलियो दवा पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पूरनपुर सीएचसी क्षेत्र में 173, हजारा पीएचसी क्षेत्र मेें 25, कुर्रैया पीएचसी क्षेत्र में 55 और माधोटांडा पीएचसी क्षेत्र मेें 71  बूथों पर पल्स पोलियो दवा पिलाई गई है। कुल नब्बे हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया।

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बच्चे को पोलियो दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब दस हजार बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।

बिलसंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्रीराम ने बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि रविवार को टीमों ने लगभग 11 हजार बच्चों को पोलियो दवा पिलाई।

पोलियो की आशंका पर नमूना लेने के निर्देश
बिलंसडा। कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी हनीफ की पुत्री उज्मा में पोलियो की आशंका के चलते डब्ल्यूएचओ के मानीटर प्रभाकर कुमार ने रविवार को उनके घर जाकर परीक्षण किया और नमूना लेने के निर्देश दिए। बताया कि नमूने की जांच होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें