फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों मंडलवार होना प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक संवर्गीय कर्मियों की लंबित मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिक आठ जून से स्वास्थ्य भवन लखनऊ में मंडलवार धरना देंगे।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने बताया कि लिपिकों की लंबित प्रोन्नति, कार्यालयोें में तैनात अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन, आशुलिपिक और स्टोरकीपर की अलग से वरिष्ठता सूची जारी करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दो चरण पूरे होने के बाद भी समस्याओं के निस्तारण को लेकर शासन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में अब आठ जून से स्वास्थ्य भवन लखनऊ के समक्ष मंडलवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर इस अवधि के दौरान किसी भी लिपिक का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश भर में अनिश्वितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें