मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे किनारे स्थित बाड़े शरीफ के हजरत मोहब्बत शाह मियां व मुख्य चौराहा पर हजरत अब्दुल्लाह शाह मियां के दो दिवसीय सालाना उर्स का समापन कुलशरीफ के साथ हो गया।
मोहम्मद याकूब अंसारी ने बताया कि फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपाेशी व चादरपोशी कर अकीदत का नजराना पेश किया। रात में महफिल-ए-समां में फरियाद कव्वाल व रुह परवर ने अपने साथियों के साथ कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शुक्रवार सुबह दस बजे कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। इस माैके पर आरिश जीशान खान, फिरोज खान, ताहेर खान, सैय्यद रियासत अली, मतलूब अंसारी, हाजी जबीउल्ला खान आदि थे। संवाद