शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए गतिशक्ति के सीईओ एके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरब्रिज पर टाइल्स लगाने का काम जल्द पूरा कर उसे यात्रियों के लिए खोलने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने स्टेशन पर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीईएन ऋषभ दत्त, एईएन भास्कर भट्टाचार्य, आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा और सीएमआई एसके ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद