फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहली पत्नी को मारपीट कर भगाया, फिर युवती से कर ली शादी

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दहेज उत्पीड़न का मामला विचाराधीन होने के बावजूद पति ने दूसरी युवती के साथ शादी कर ली। विरोध करने ससुराल गई विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ढेरम मंडरिया निवासी लक्ष्मी देवी ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह साल पूर्व उसकी शादी क्षेत्र के गांव खाग निवासी अर्जुन राठौर के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। पुत्री का जन्म होने के बाद आरोपी दहेज का ताना देकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे घर से भी निकाल दिया। इसका गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। चार साल पूर्व से वह मायके में ही रह रही है। आरोप है कि उसके पति ने थाना क्षेत्र के बिठौरा कला गांव निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर 17 मई को वह पिता के साथ अपने ससुराल गई और शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने पति की दूसरी पत्नी के मायके जाने पर उसके परिजनों ने भी अभद्रता की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें