फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Fri, 12 Jun 2015 11:01 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूका बाजार के लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूटने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध मेें एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन मेें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 25 जून से एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चंदिया हजारा के प्रधान कुमुद रंजन राय के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे चूका बाजार के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे लोग करीब ढाई दशक से चूका बाजार मेें ग्राम समाज की भूमि पर काबिज है। भूमि पर कच्ची दुकानों का निर्माण कराकर व्यापार कर रहे हैं। आरोप है कि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से गांव पचपेड़ा ता. महाराजपुर के कुछ लोगों ने छह जून को उनकी दुकानों में तोड़फोड़ कर लूटपाट की थी। दुकानों का मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भर ले गए। घटना की शिकायत माधोटांडा पुलिस के अलावा एएसपी से की। आरोप है कि एएसपी के आदेश के बाद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर 25 जून से एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान कुमुद रंजन राय, दिपांकर, उमाशंकर, अन्नो, रेनू, मीरा सेन, विजयी प्रसाद, समीर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें