फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीट में हरिअनंत ने हासिल की ऑल इंडिया 217वीं रैंक

विज्ञापन
मुंह मीटा कराते बच्चे
विज्ञापन
पीलीभीत। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का परिणाम जारी हो गया है। शहर के मोहल्ला तखान निवासी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा के पुत्र हरि अनंत मिश्रा ने ऑल इंडिया 217वीं रैंक हासिल की है। बेटे की सफलता से परिजनोंं में हर्ष है। शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतिकों का तांता लगा है।
विज्ञापन

हरि अनंत मिश्रा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लिटिल एंजेल स्कूल से पूरी की। इसके बाद सीकर-राजस्थान के कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी की। सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर प्रवेश के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया तो हरि अनंत और उनके परिजन खुशी से झूम उठे।
हरि अनंत ने 632 अंक हासिल किए। उन्होंने ऑल इंडिया 217 और कैटेगरी रैंक 142 प्राप्त की है। हरि अनंत के बड़े भाई सदाशिव का पिछले साल एमबीबीएस में चयन हो चुका है। हरि अनंत ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा डॉ. नरेंद्र नाथ मिश्रा, पिता डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा, माता डॉ. मंजू मिश्रा, चाचा डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, चाची डॉ. गीतांजलि मिश्रा और कोचिंग संस्थान के श्रवण चौधरी को दिया है।
विज्ञापन


अक्षित ने हासिल की 9946वीं रैंक

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुसरहा निवासी अक्षित गंगवार ने भी नीट में सफलता हासिल की है। उन्हें ऑल इंडिया 9946वीं और कैटेगरी रैंक 4123 मिली है। पिता हरिओम गंगवार और परिजन बेटे की सफलता पर काफी खुश हैं। परिजनों ने बताया कि अक्षित ने अपनी शिक्षा शहर के बेनहर स्कूल से पूरी की। इसके बाद सीकर-राजस्थान में नीट की कोचिंग की। परिजनों और सगे-संबंधियों ने अक्षित को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद

मुंह मीटा कराते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें