हिंदू समरस्ता सम्मेलन में मौजूद लोग- संवाद
पूरनपुर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री अनुज कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक करने और एकजुटता के साथ ताकतवर बनने के लिए समरसता सम्मेलनों की बड़ी जरूरत है। कहा कि जाति-बिरादरी से हटकर एकजुटता कायम करना है। समाज में विषमता के घोले गए जहर को दूर कर सामाजिक समरसता की जरूरत है।
रविवार को गांव गजरौला खास में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रखंड स्तरीय हिंदू समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में छूआ छूत आदि न होने से समाज ताकतवर था। गुलामी के 1300 साल में योजनाबद्ध तरीके से हिंदू समाज को तोड़ा गया। समाज में विषमता का जहर घोलने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जाति-बिरादरी को दूर कर एकजुट होने की जरूरत है। समाज को ताकतवर बनाने के लिए समरसता सम्मेलनों की जरूरत है। सम्मेलन में विपिन मिश्रा, अंबरीश मिश्रा, जिला सहमंत्री रूम सिंह यादव, अमन सक्सेना, प्रदीप शर्मा, प्रदीप मोहन आदि ने भी विचार रखे। संवाद
-
हिंदू समरस्ता सम्मेलन में मौजूद लोग- संवाद