फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : इरशाद खां

विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित सेवा निवृत शिक्षकों की बैठक में मौजूद लोग।    संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खां ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने सोमवार को बीआरसी भवन में परिषद की ब्लॉक स्तरीय बैठक में कहा कि परिषद सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए कवच का कार्य कर रही हैं। ब्लॉक मंत्री मोहनलाल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
बैठक में छोटेलाल, रणवीर सिंह, बाबूराम, मोबीन चिश्ती, कमरदीन, रामचंद्र शर्मा, शंकर लाल और दामोदर ने विचार रखे। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया और बहुत जल्द संबंधित अधिकारियों से मिलकर उन समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता इरशाद खां ने और संचालन मोहनलाल ने किया। बैठक समाप्त होने के बाद परिषद के पदाधिकारी सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षाधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा से मिलने गए, लेकिन वह उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि वह स्कूलों का निरीक्षण करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें