फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब उधार नहीं देने पर भड़का विधायक का भतीजा, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। शराब उधार देने से मना करने पर गुस्साए एक विधायक के भतीजे ने शराब की दुकान पर हंगामा कर दिया। उसने शराब की दुकान पर रखी कुर्सी तोड़ डाली और सेल्समैन को धमकाकर भगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर डर की वजह से सेल्समैन ने शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

रिछा तिराहा पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। जनपद के एक विधायक का भतीजा शुक्रवार दोपहर इस दुकान पर शराब लेने के लिए पहुंचा। वह सेल्समैन से शराब उधार मांग रहा था। सेल्समैन ने शराब उधार देने से मना कर दिया। इसी बात पर विधायक के भतीजे ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने सेल्समैन से गाली गलौज की और उसे धमकाते हुए वहां रखी कुर्सी तोड़ दी। कुछ दूरी पर ड्यूटी कर रही एक महिला सिपाही ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो विधायक के भतीजे ने उस पर भी रौब झाड़ा। इसके बाद वह सेल्समैन और वहां मौजूद लोगों को धमकी देता हुआ चला गया।
उधर, सेल्समैन भी डर की वजह से अपनी दुकान बंद करके चला गया। पहले तो सेल्समैन ने इधर-उधर फोन कर मामले की सूचना दी। मगर, जब उसे पता चला कि मामला विधायक के भतीजे का है तो वह शांत हो गया। विधायक के भतीजे की सेल्समैन ने शिकायत नहीं की। मगर किसी ने पुलिस को हंगामे की सूचना फोन से दे दी। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी। वह मौके पर गए, मगर वहां कोई मिला नहीं। हंगामा करने वाला कौन है, कुछ कहा नहीं जा सकता। वह छानबीन कर रहे हैं। इस मामले में किसी से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। महिला सिपाही से अभद्रता करने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें