फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने को युवक ने अनाउंसमेंट कर जुटाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। डांग गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ने की जिद कर रहे एक युवक ने अनाउंसमेंट कर भीड़ जुटानी शुरू कर दी। गांव के कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा। दूसरे दिन निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत उस पर एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में धार्मिक स्थलों पर भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध है। मस्जिद में रहने वालों को ही वहां पर नमाज अदा करने की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई है। बृहस्पतिवार शाम डांग गांव निवासी हाजी मोहम्मद तनवीर गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गया। कुछ लोगों ने लॉकडाउन में अनुमति न होने की बात कहकर रोकने का प्रयास किया तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। यही नहीं उसने जबरन मस्जिद में घुसकर अनाउंसमेंट करके लोगों को नमाज के लिए बुलाना शुरू कर दिया। इस पर कुछ लोग बाहर से नमाज पढ़ने आ भी गए।
यह देख गांव के अन्य लोगों ने इसका विरोध कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर तनवीर नहीं माना और मस्जिद में नमाज पढ़ने जिद पर अड़ गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने की जिद करने वाले मोहम्मद तनवीर पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

29 अप्रैल को पंजाब से आया था
तनवीर 29 अप्रैल को पंजाब से वापस लौटा है। इसके बाद से वह घर पर ही था। दूसरे प्रांत से आने के बावजूद उसकी किसी को सूचना नहीं थी। स्थानीय स्तर पर उसकी स्क्रीनिंग भी नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें