फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पढ़े बच्चे देंगे अर्धवार्षिक परीक्षा

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में 15 अक्तूबर से अर्धवार्षिक परीक्षा कराने का कार्यक्रम तो जारी कर दिया गया, लेकिन अभी भी 60 फीसदी किताबों का वितरण नहीं हो सका है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बिना पढ़े ही परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र की शुरूआत की गई थी। शुरूआती दौर से ही इन स्कूलों में पढ़ने वालों को बिना किताब और यूनिफार्म के ही पढ़ाई शुरू करनी पड़ी। जिले में 24 अगस्त से निशुल्क किताबों का वितरण किया गया। तबसे लेकर अब तक करीब तीन चरणों में 40.34 प्रतिशत ही किताबों का वितरण हो सका है। अभी 60 फीसदी किताबों का वितरण होना शेष है। इधर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय विद्यालयों में 15 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न करने का फरमान जारी कर दिया गया। महकमे ने परीक्षा संपन्न कराने को तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है, लेकिन बिना किताब बच्चे किस तरह परीक्षा दे पाएंगे। इसको लेकर अभिभावक चिंतित हैं। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में गणित व विज्ञान की किताबें भेजी जा चुकी है। जहां पुस्तकों की व्यवस्था नहीं है वहां पुरानी पुस्तकों से कार्य चलाया जा रहा है। अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें