भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद
पीलीभीत। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने सिविल लाइंस नॉर्थ में अनिल अनुरीता अस्पताल प्रांगण में सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर सिंह के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी की। गोष्ठी की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने गुरु तेग बहादुर सिंह परिचय से की।
परिषद की महिला संयोजिका डॉ. अनुरीता सक्सेना ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने राष्ट्र और धर्म को सर्वमान्य कर अपना शीश देश के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस वीरगाथा के लिए दिल्ली का शीशगंज गुरुद्वारा प्रसिद्ध है। गोष्ठी के अंत में जिला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने सभी को गुरु तेग बहादुर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संजय जिंदल, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार सिंह, सरदार हरजीत सिंह, राजेश कुमार, अवनीश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद