फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंका दहन की लीला देख उत्साहित हुए दर्शक

विज्ञापन
बिलसंडा में रामलीला मेले में लंका दहन लीला का किया गया मचंन । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। रामलीला मैदान पर शनिवार को राम-सुग्रीव मित्रता, रावण-सीता संवाद, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

कलाकारों ने हनुमानजी की ओर से सुरसा वध, अशोक वाटिका में मुद्रिका गिराने व दशानन और माता सीता का संवाद प्रस्तुत किया। प्रभु श्रीराम के बारे में माता सीता को जानकारी देने के बाद हनुमान ने भूख मिटाने के बहाने पूरी अशोक वाटिका उजाड़ डाली। मेघनाद, हनुमान को ब्रह्मपाश में बंधक बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। रावण ने दंड स्वरूप हनुमानजी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। पूंछ में आग लगते ही हनुमान ने पल भर में ही सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया। लंका दहन प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक खासे उत्साहित देर शाम तक रामलीला चली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें