फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस मनाया

Fri, 22 May 2015 11:18 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया। गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा और जगह-जगह सबीलें लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा गया।
विज्ञापन

शहर के छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में करीब सप्ताह भर पूर्व श्री अखंड पाठ शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने गुुुरु अर्जुनदेव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और संगत को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। लंगर भी हुआ। जिसमें शहर के अलावा आसपास की संगत ने भाग लिया। इधर छतरी चौराहा के समीप संगत ने सबील लगाकर राहगीरों को चना और शर्बत बांटा। इस मौके पर दलविंदर सिंह, जस्सा सिंह, टोनी सिंह, बिल्लू सिंह, गुरपिंदर सिंह, जसकरन सिंह, हरमीत सिंह, मंजीत सिंह, हरमीत सिंह आदि संगत का सहयोग रहा।
पूरनपुर। नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में तीन दिन पूर्व रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। कार्यक्रम में हुजूरी रागी जत्था फतेह सिंह ने गुरु के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा गेट पर सबील लगाकर शर्बत बांटा गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी कपिल सिंह, बलजीत सिंह खैरा, हरविंदर सिंह सन्नी, राजविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह का सहयोग रहा। स्टेशन रोड, आसाम रोड पर भी लोगों ने सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा। दिलीपपुर इटौरिया स्थित गुरुद्वारा में दीवान सजा। इसमें गुरु अर्जुन देव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। गुरु का अटूट लंगर चला और राहगीरों को शर्बत बांटा गया। बाबा सुखदेव सिंह, वलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, जसवीर सिंह, गुलाब सिंह, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जराकोठी। गुरुद्वारे में बुधवार को रखे श्री अखंड साहिब पाठ का भोग पड़ा। आसाम हाइवे पर सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा गया। प्रधान सेवा सिंह, कुलविंदर सिंह, मस्तान सिंह, बलवीर सिंह, करनैल सिंह, ज्ञानी रवैल सिंह आदि मौजूद रहे। ग्रांट नंबर दो के गुरुद्वारा में कार्यक्रम हुआ। लंगर चला और शर्बत बांटा गया। कार्यक्रम में बाबा बूड़ सिंह, प्रधान जागीर सिंह, धर्म सिंह, स्वर्ण सिंह, महेंद्र सिंह, जीत सिंह, करनैल सिंह, सुखदेव  सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। सिख संगत ने गुरूद्वारा गेट पर सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर गुरूनाम सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरूवेर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरूप्रीत सिंह, रतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरूमुख सिंह, जसपाल सिंह, भजन सिंह, बाऊ सिंह और बागा सिंह आदि शामिल रहे। इधर सूरज कॉलोनी में काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें श्रीकांत शर्मा, रामप्रकाश अवस्थी, अंशुमान, सुधांशुु कुमार, अनिल कुमार शुक्ला, डॉ. अचलेश्वर कुमार और भद्रपाल गंगवार आदि कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें