फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमेरिका से लौटे गुरप्रीत सिंह से भी 35 लाख रुपये की हुई ठगी

विज्ञापन
पूरनपुर में बंद आइलेट सेंटर। फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर। अमेरिका से लौटे गुरप्रीत सिंह के साथ भी आइलेट संचालकों ने धोखाधड़ी की। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की ओर से ग्लोबल गेटवे इमीग्रेशन के संचालक मलकीत सिंह और हिमांशु पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा ठगी के मामले में पूरनपुर पुलिस ने पांच अन्य पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि यूके स्टडी वीजा पर ग्लोबल गेटवे इमीग्रेशन के संचालक गांव गोपालपुर निवासी मलकीत सिंह रंधावा और हिमांशु पांडेय ने 35 लाख रुपये लेकर उसे 23 फरवरी 2022 को यूके स्टडी वीजा पर भेजा था।
रुपयों में छह महीने की फीस देना भी तय हुआ था। मगर आइलेट संचालकों ने मात्र एक महीने की फीस ही जमा की। बाद में वायदे के अनुसार आइलेट सेंटर संचालकों ने उसकी फीस जमा नहीं की। इससे उसे यूके में मजदूरी करनी पड़ी। दोबारा मलकीत और हिमांशु से बात करने पर उसका आरोपियों ने उसे डंकी रूट से अमेरिका भिजवा दिया।
विज्ञापन

मगर भेजे गए कागजात फर्जी होने से अमेरिका आर्मी ने उसे पकड़ लिया। 23 दिन तक यूएस आर्मी ने अपने पास रखा और छह फरवरी 2025 को उसे भारत छुड़वा दिया गया। बाद में मलकीत रंधावा और हिमांशु से रुपये वापस मांगे तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। गुरप्रीत का आरोप है कि आइलेट सेंटर संचालकों ने उसके 35 लाख रुपये हड़प लिए।
000
फर्जी मार्कशीट से बनवाया वीजा
गांव जटपुरा निवासी संतोष सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पुत्र जुगराज सिंह को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने को जुपीटर आइलेट सेंंटर संचालक मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह ने 11 लाख रुपये मांगे थे। पासपोर्ट, मार्कशीट और दो लाख रुपये नकद एक जुलाई 2023 को दिए। बाद में फीस के नाम पर उससे दो नवंबर 2023 को 2,13,958 रुपये ऑनलाइन खाते में जमा कराए गए। बाद में आरोपियों ने पुत्र की फर्जी मार्कशीट तैयार कराकर वीजा को फाइल बनवाई। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
000
विदेश भेजा नहीं, तीन लाख हड़पे
गजरौला थाना के गांव पौर खास निवासी मंजोत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2023 में यूके जाने को छह लाख रुपये और मूल प्रमाण पत्र ग्लोबल गेटवे इमीग्रेशन के संचालक मलकीत सिंह ओर हिमांशु पांडेय को दिए थे। तीन लाख रुपये बाद में उसे वापस कर दिए गए। विदेश नहीं भेेजा गया और शेष तीन लाख रुपये आरोपी वापस मांगने पर फंसवा देने की धमकी दे रहे है।
000
विदेश भेजने का झांसा देकर ठग लिए 1.10 लाख



गांव भगवंतापुर निवासी जसविंदर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब के गुरदासपुर के थाना धामीबार के डडवान निवासी राकेश ने स्टडी वीजा पर उसे इटली भेजने का झांसा दिया। उससे 110500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। अब तक न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपये वापस कर रहा है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमा में जेल भिजवाने की धमकी दी गई।



००००


फर्जी वीजा थमाया, रुपये नहीं किए वापस



बिलसंडा थाना के गांव बकैनिया ताल्लुके रामपुर अमृत निवासी दिलबाग सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल गेटवे इमीग्रेशन के संचालक मलकीत सिंह रंधावा और हिमांशु पांडेय ने 10 अक्तूबर 2022 को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये नकद ले लिए। बाद में उसे फर्जी वीजा थमा दिया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।



०००००


फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोप



गांव गदियाना निवासी अर्शदीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दो साल पहले ग्लोबल गेटवे इमीग्रेशन के संचालक मलकीत सिंह और हिमांशु ने यूके का वीजा बनवाने को फाइल लगवाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में 30 हजार रुपये वापस कर दिए। उसकी फर्जी मार्कशीट बनाकर वीजा की फाइल बनवाई गई। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
000
दुबई भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे
घुंघचाई। घुंघचाई निवासी अमन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया अमरिया क्षेत्र के गांव दियोरनिया निवासी सुनील उसके साथ पढ़ाई करता था। जिससे उसकी दोस्ती हो गई। पढ़ाई करने के बाद में सुनील दुबई चला गया। इसके बाद उसने फोन पर पीड़ित से बात कर उसने उसको दुबई बुलाने की बात कहकर पासपोर्ट बनवाने के लिए रुपयों का इंतजाम करने को कहा। पासपोर्ट बनने के बाद सुनील के कहने पर उसने वर्ष 2022 में जमीन बेचकर अमरिया थाना क्षेत्र के गांव फरदिया निवासी सरवन कुमार के खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए। कागजात दिए, लेकिन तय तिथि में वीजा नहीं दिया और रुपये भी हड़प लिए।
000
सत्यापन में फर्जी निकले पासपोर्ट, रिपोर्ट

घुंघचाई। थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जून 2024 में ऑनलाइन पासपोर्ट सत्यापन के लिए कुछ आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें थाना क्षेत्र के चंदुईया निवासी लखजीत सिंह, राहुल कुमार व जगमीत सिंह का आवेदन प्राप्त हुआ था। पासपोर्ट आवेदकों के संबंध में जो पता अंकित किया था। उस पर जानकारी करने पर पता चला कि वह संबंधित गांव के निवासी नहीं निकले। आवेदकों के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर आवेदन किया गया था। उक्त सभी पासपोर्ट गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस से आवेदन किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें