फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रौब जमाने को खिलौने वाली पिस्टल लेकर निकले तीन युवकों को पकड़ा

Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खिलौने वाली पिस्टल लेकर सड़क पर घूमकर लोगों को डराना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। जांच करने पर पिस्टल खिलौने वाली निकली। कोतवाली लाकर पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मामला शहर के नकटादाना चौराहे के पास का है। कोतवाली क्षेत्र के देवहा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि नकटादाना चौराहा के पास तीन युवक पिस्टल जैसा हथियार लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। युवक आते जाते लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास मिली पिस्टल को चेक करने पर वह खिलौने वाली निकली। इसके बाद युवकों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसमेंं युवकों ने अपने नाम रेहान अली, साहिल, ताजिम निवासी मोहल्ला फीलखाना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें