फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमेरिका से अवैध प्रवासियों में पूरनपुर के गुरप्रीत सिंह को भेजा गया भारत

Thu, 06 Feb 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। अमेरिका से भारत वापस भेजे गए अवैध प्रवासियों में गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। बुधवार को गुरप्रीत पंजाब पहुंचा। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस गुरप्रीत को यूपी पुलिस को सौंपेगी। बता दें कि गुरप्रीत 22 दिन पहले इंग्लैंड से डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था।
विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र से काफी संख्या में युवक और अन्य लोग विदेशों में हैं। हर साल तमाम युवक विदेश जाते हैं। कई युवक तो अमेरिका में डंकी रूट के माध्यम से प्रवेश करते हैं। क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी गुरमेल सिंह के पुत्रों में छोटा पुत्र गुरप्रीत करीब दो साल पहले इंग्लैंड गया था। गुरप्रीत की मां जसविंदर कौर ने बताया कि इंग्लैंड से उसका पुत्र गुरप्रीत सिंह 22 दिन पहले डंकी से अमेरिका पहुंचा। तब उसने फोन कर घरवालों को अमेरिका पहुंचने की जानकारी दी थी।
इसके बाद उसकी कोई खबर नहीं आई। गुरप्रीत अपने दो भाइयों में छोटा है। उसका बड़ा भाई गुरदेव उर्फ गुरजीत सेना में है। गुरदेव की शादी हो चुकी है। गुरप्रीत के घर में उसकी मां जसविंदर कौर और पिता गुरमेल सिंह रहते है। बंजरिया के प्रधान डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुरप्रीत को दिल्ली पुलिस और इसके बाद यूपी पुलिस को सौंपने की जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के पास अभी कोई सूचना नहीं है। अमेरिका से अवैध प्रवास करने वालों को वापस भारत भेजने को लेकर शुरू हुए अभियान से अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे युवकों के परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें