फातिमा बी की हत्याकांड
के दूसरे दिन भी गांव गौनेरीदान में तनाव व्याप्त है। गांव में एक दरोगा और
तीन सिपाही तैनात किए गए हैं। उधर पुलिस ने मृतका के पुत्र की ओर से दर्ज
कराई गई रिपोर्ट में गांव के लालाराम को भी घटना में नामजद किया है।
मंगलवार
की आधी रात दुराचार के प्रयास से आक्रोशित युवती के घर वाले गांव
गौनेरीदान निवासी नसीर अहमद के घर घुस गए थे और उनकी विवाहित पुत्री
फातिमा बी की बांके से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से गांव में
तनाव व्याप्त हो गया, लेकिन स्थानीय पुलिस घटना के बाद भी गंभीर नहीं हुई।
अधिकारियों की डांट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गुरुवार को गांव में
एक दरोगा और तीन सिपाही तैनात किए हैं। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि चार
लोगों के खिलाफ दर्ज इस हत्याकांड में गांव सुंदरपुर निवासी मृतका के पुत्र
कमरुल हसन की ओर से गांव के ही लालाराम को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।