उपाधि महाविद्यालय में एक्स्ट्रा क्लास को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार
को गेस्ट लेक्चरार नहीं पहुंचीं। इसके चलते विद्यार्थी भटकते रहे। अब में
प्राचार्य ने दो गेस्ट लेक्चरल को बुलवाया, तब कहीं जाकर कक्षाएं शुरू हो
सकी।
महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र का कोई प्रवक्ता नहीं है। इस कारण
एक गेस्ट लेक्चरर को बुलाकर 17 फरवरी से एक्स्ट्रा क्लास शुरू कराई गई थी।
अवकाश के दिन एक्स्ट्रा क्लास के संचालन का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और
उनके साथियों ने विरोध किया था। इसके चलते सभी पांच छात्र नेताओं के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुलिस गुरुवार
को भी तैनात रही।
इधर गुरुवार को विद्यार्थी एक्स्ट्रा क्लास लेने में
पहुंचे, लेकिन गेस्ट लेक्चरर नहीं पहुंचीं। बताते हैं कि उक्त छात्र नेताओं
द्वारा किए गए विवाद के डर से ही गेस्ट लेक्चरार नहीं आईं। इस पर
विद्यार्थियों ने मामले की सूचना प्राचार्य को दी और किसी अन्य गेस्ट
लेक्चरर को बुलवाने की मांग की।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया
कि स्प्रिंगडेल कॉलेज के दो प्रवक्ता इलियास अहमद और नितिन कुमार को बुलवा
लिया गया है। उन्हीं के द्वारा एक्स्ट्रा क्लास संचालित कराई जाएगी। डीएम
को पत्र भेजकर इन प्रवक्ताओं के मानदेय आदि की व्यवस्था कराई जाएगी