फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ... छोटी घटनाएं में बढ़ता आक्रोश, निशाने पर जिले की ''''पुलिस''''

Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र अवस्थी/ फखरूल इस्लाम
विज्ञापन

पीलीभीत। दावा है कि जिले में अपराध का ग्राफ कम है, लेकिन मामूली घटनाओं में भी पुलिस ही निशाने पर है। कभी वर्दी फाड़ने का तो कभी पिस्टल छीनने का प्रयास किया जाता है। पुलिस कर्मियों से मारपीट और हाथापाई की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। एक पखवाड़े में इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल तो भेजा, लेकिन लोगों में बढ़ रहे आक्रोश की वजह भी तलाशनी होगी। हालांकि एसपी ने घटनाओं का कारण पता करा काउंसिलिंग कराने की योजना पर काम करने की बात कही है।

जिले में पुलिस से विवाद भी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मामूली विवाद में भी लोेगों का गुस्सा इतना बढ़ जा रहा है कि पुलिस से भिड़ने में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले एक सेे दो महीने में इस तरह की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। अक्तूबर की शुरुआत से अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाएं भले ही अलग-अलग हैं। जमीनी विवाद, परिवार के सदस्य को पुलिस से छुड़ाने के मामले हैं। मगर इनमें समानता पुलिस से मारपीट तक की नौबत है।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों में रखनी होगी विशेष निगरानी
करीब 20 दिन पूर्व माधोटांडा थाना क्षेत्र की रमनगरा पुलिस चौकी इलाके के सीमावर्ती गांव गभिया सहराई में ग्रामीणाें में वन कर्मियों की टीम पर हमला किया था। यह योजनाबद्ध तरीके से किया गया। वन दरोगा, वाचर घायल हुुए थे। 16 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। यह घटना पुलिस से विवाद से बिल्कुल अलग है। थाना पुलिस को सीमावर्ती गांव में विशेष निगरानी रखने की जरूरत है।

वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने का प्रयास
दो अक्तूबर को मेड़ काटने के विवाद की सूचना पर न्यूरिया थाना के गांव पीराताल पहुंची डायल 112 टीम पर गांव के रामकुमार, तेजप्रकाश व नरेंद्र और महिलाओं ने हमला कर दिया। हेड कांंस्टेबल दीपक शर्मा की वर्दी फाड़ी दी और पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस से भिड़ने का वीडियो भी सामने आया था।

मारपीट में घायल हुए थे दरोगा-हेड कांस्टेबल
आठ अक्तूबर की देर शाम आईजीआरएस के निस्तारण में दियोरिया कोतवाली के गांव गजाड़ा सिंघारपुर पहुंची थाने की पुलिस टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दरोगा श्रीपाल और हेड कांस्टेबल कहकशां घायल हो गई। शिकायत कर्ता को भी चोट आई। बाद में दियोरिया कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। सीओ बीसलपुर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी।

आरोपी को छुड़ाकर ले गए परिजन
शुक्रवार की शाम काेतवाली क्षेत्र के गांंव धर्मापुर में आरोपी को दबोचने पहुंची पुलिस टीम से परिजन और ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। आरोपी युवक को छुड़ा ले गए। कुछ दिन पहले भी इसी गांव में पुलिस से भिड़ने की घटना सामनेे आई थी। ग्रामीणों ने उस समय भी आरोपी को छुड़ा लिया था, जो अब तक पुलिस के हाथ नहींं आया है। तब तक दूसरी घटना हाे गई।
विज्ञापन


वर्जन
विवाद की घटनाओं का कारण बिल्कुल अलग है। आखिर गुस्सा क्यों भड़का पता कराया जा रहा है। पारिवारिक और अन्य कारणों की जांच के बाद इनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। सीमावर्ती गांवों में निगरानी का विशेष प्लान बनाया गया है।- अभिषेक यादव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें