फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: नेताओं ने वायदे तो बहुत किए... मगर निभाए नहीं, जानिए पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र का हाल

Mon, 01 Apr 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार सर्वेश मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर

सार

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की आबादी करीब आठ लाख है। दो तहसील क्षेत्र वाली इस विधानसभा में युवाओं के लिए रोजगार के लिए कोई इंडस्ट्री नहीं है। वन्य जीवों से खेती और किसानों की सुरक्षा व छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन
पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान सिर्फ चुनाव के समय घोषणाओं और वादों में हुआ है। हकीकत में अब तक यह समस्याएं जस की तस बनी हैं। सबसे बड़ा मुद्दा शारदा नदी की बाढ़ से होने वाला नुकसान का है। चीनी मिल की कम पेराई क्षमता, रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास, परिवहन, फायर ब्रिगेड स्टेशन, जंगली पशुओं की आबादी में चहलकदमी इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं हैं। 

विज्ञापन


पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की आबादी करीब आठ लाख है। दो तहसील क्षेत्र वाली इस विधानसभा में युवाओं के लिए रोजगार के लिए कोई इंडस्ट्री नहीं है। वन्य जीवों से खेती और किसानों की सुरक्षा व छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। 

छह साल से ट्रेनों का संचालन बंद है। परिवहन व्यवस्था भी ध्वस्त है। आवागमन में सबसे बड़ी समस्या शाहजहांपुर जिले से तहसील क्षेत्र में जोड़े गए 94 गांव है तो रोडवेज बस स्टैंड नगर से ढ़ाई किलोमीटर दूर है। शारदा नदी की बाढ़ हर साल ट्रांस शारदा और कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांवों में तबाही मचाती है। 
विज्ञापन


आबादी में पानी भरने पर लोगों को ऊंचे स्थानों पर खुले आसमान के नीचे शरण लेनी पड़ती है। कई-कई दिन तक घरों में चूल्हे नहीं जलते। नगर में रेलवे की पटरी के पार आवागमन की बात करें तो दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। 

Trending Videos

यह हैं प्रमुख मुद्दे
शारदा नदी की बाढ़
चीनी मिल की कम पेराई क्षमता, जर्जर चीनी मिल।
रेलवे का अंडरपास और ओवरब्रिज। 
छुट्टा पशु, जो करते किसानों की फसल बर्बाद। 
फायर स्टेशन का अभाव। 
चीनी मिल के अलावा अन्य कोई उद्योग न होना।

दावा  कई समस्याओं का हुआ समाधान
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर जिले में गो-आश्रय स्थल बनवाए गए हैं। शारदा नदी पर सेतु निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। अन्य समस्याओं का समाधान भी कराया जा चुका है।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि हमने पूर्व में कई कार्य कराए हैं। आगे भी मौका मिला तो छुट्टा पशुओं और अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
 
बसपा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह गौतम ने कहा कि क्षेत्र में कई प्रमुख समस्याएं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार पर ध्यान नहीं दिया गया। इनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। हमें मौका मिलेगा तो हम इन समस्याओं का समाधान करेंगे।

राजस्व जुटाने में अव्वल है पूरनपुर 
पूरनपुर क्षेत्र जिले का सबसे विकसित क्षेत्र माना जाता है। यहां 45 राइस मिलें है। सराफा बाजार भी जिला मुख्यालय से अच्छा माना जाता है। गेहूं, धान, गन्ना खरीद का जिले का करीब आधा लक्ष्य पूरनपुर से पूरा होता है। करीब 50 हजार परिवारों का कम से कम एक सदस्य विदेश में है। राजस्व जुटाने में पूरनपुर नंबर एक पर है। 

अशोकनगर के सूर्यभान गुप्ता ने कहा कि शारदा नदी पार के इलाके में समस्याएं ही समस्याएं हैं। बाढ़ हर साल तबाही मचाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन के साधन नहीं है। किसानों को फसलों की बिक्री करने दूसरे जिले में जाना पड़ता है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापार मंडल हंसराज गुलाटी ने कहा कि पटरी पार आवागमन के लिए मात्र शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग है। ऐसे में जरूरी है कि माधोटांडा क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और लाइनपार के लिए अंडरपास बनाए जाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतर सुविधा हो। 
विज्ञापन

बाढ़ की समस्या... समाधान सिर्फ चुनावी वादों में
पूरनपुर क्षेत्र की एक बड़ी आबादी शारदा नदी के किनारे पर रहती है। नदी के पार रहने वाले लोगों को आवागमन में समस्या तो रहती ही है, बाढ़ के समय पानी घरों में भर जाता है। यह समस्या दशकों पुरानी है। समस्या समाधान के लिए हर चुनाव में वायदे किए जाते हैं। चंदिया हजारा, नहरोसा, राहुलनगर आदि कई गांव इस समस्या से जूझते हैं। 

बीते वर्ष शारदा नदी की बाढ़ में करीब 200 एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें नदी में समा गईं थी। पीड़ितों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके बाद चंदिया हजारा में चैनेलाइजेशन का काम तो शुरू कराया गया, लेकिन यह पूरा कब होगा कहा नहीं जा सकता। बरसात के समय नदी पार क्षेत्र के आवागमन में कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें