फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इधर बरात लेकर दुल्हन के घर गया दूल्हा... उधर प्रेमिका पहुंच गई उसके घर; फिर लड़की के पिता ने उठाया ये कदम

Tue, 20 May 2025 08:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया (पीलीभीत)

सार

रात में नाश्ता-भोजन करने के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू होने से पहले युवती के पिता को किसी से जानकारी मिली कि दूल्हा यहां बारात लेकर आया है। उसके घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई है। जब दुल्हन के पिता ने इस मामले की जानकारी दूल्हे के पिता से की तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी करने पहुंचे दूल्हे के घर उसकी प्रेमिका जा पहुंची। जानकारी पर लड़की के पिता ने विदा से इनकार कर दिया। सुलह समझौते में तय हुई धनराशि न मिलने पर युवक ने एसपी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी व्यक्ति ने एसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बरेली जनपद के थाना बहेड़ी के गांव सकरस निवासी युवक से तय किया था। इसमें लगभग सात लाख रुपये से अधिक रकम खर्च की गई थी। 11 मई को युवक बरात लेकर पहुंचा था। 

रात में नाश्ता-भोजन करने के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू होने से पहले युवती के पिता को किसी से जानकारी मिली कि दूल्हा यहां बारात लेकर आया है। उसके घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई है। जब दुल्हन के पिता ने इस मामले की जानकारी दूल्हे के पिता से की तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। झगड़ा करने पर आमादा हो गया। इसको लेकर मामला काफी बढ़ गया। 
विज्ञापन

कई घंटे पंचायत हुई बाद में दोनों ओर से संभ्रांत लोगों ने ढाई लाख रुपये में मामला रफा-दफा कर दिया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। तय समय सीमा गुजरने के बाद उक्त लोगों ने फैसले में तय की गई रकम देने से मना कर दिया। युवती के पिता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें