फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौत के बाद दो दिन घर में पड़ा रहा महिला का शव, ससुराल और मायके वाले करते रहे पंचायत

Mon, 19 May 2025 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में ससुराल और मायके वालों की पंचायत के चक्कर महिला का शव दो दिन घर में पड़ा रहा। सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन
सूचना पर गांव चाटफिरोजपुर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव चाट फिरोजपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी जालिपा की शनिवार रात संदिग्ध हालात मौत में हो गई। जालिपा के मायकेवालों ने पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। दो दिन तक महिला का शव घर में शव पड़ा रहा। मायके और ससुरालवाले पंचायत करते रहे। समझौता न होने पर सोमवार दोपहर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थाना घुंघचाई के गांव सिकराना निवासी कमलेश की पुत्री जालिपा की शादी वर्ष 2015 में गांव चाटफिरोजपुर निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को विवाद हुआ। रात में जालिपा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जालिपा के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें- UP: 'ससुरालवालों ने वसूले 25 लाख रुपये...', वीडियो में आपबीती बताकर रोया युवक और फिर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन


शनिवार रात से सोमवार दोपहर तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। पंचायत में समझौता न होने पर सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जालिपा का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में 17 मई को विवाद के बाद जालिपा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मायका पक्ष के लोग कर रहे थे ये मांग 
मृतका की दो संतानों में सात साल की पुत्री और पांच साल का पुत्र है। पंचायत में मायके पक्ष के लोग जितेंद्र के नाम की जमीन बच्चों के नाम और उनका वारिश मामा, नाना को बनाने का दबाव बना रहे थे। समझौता न होने पर पुलिस को जालिपा की मौत की सूचना दी गई। 

कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति-पत्नी में हुए विवाद पर जालिपा की जहर खाने से मौत होने और दो दिन तक पंचायत के चलते सूचना पुलिस को न देना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें