फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में तांत्रिकों ने खोद डाला मंदिर

Mon, 11 May 2015 12:06 AM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नौगवा नवीनगर में तांत्रिकों ने माया ढूंढने के चक्कर में आठ मई की रात गांव के बाहर स्थित एक मंदिर के भीतर खुदाई कर डाली, जिससे देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई। क्षुब्ध ग्रामीणों ने तांत्रिकों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी  की।
विज्ञापन

गांव नौगवा नवीनगर के मंदिर में पुजारी चंद्रपाल दास नौ मई को सुबह जब रोज की तरह मंदिर में पुजा अर्चना करने गए तो उन्हें मंदिर खोदा हुआ मिला।

वहां स्थापित देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। पुजारी की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास तांत्रिकों के विरोध में प्रदर्शनकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालातों को देखते हुए मंदिर के भीतर खोदा गया गड्ढा पटवा दिया और तांत्रिकों को खोजने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए।

 रविवार को दूसरे दिन भी मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हो सकी। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि तांत्रिकों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन किसी ने अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें