फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी गांवों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों को विकसित करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शासन ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ शुरू किया है। इसके लिए मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर मनरेगा योजना से आवंटित धनराशि से परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। पत्र में कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति का गठन करने के साथ ही प्रत्येक माह दूसरे और चौथे शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विभागों के भवनों की स्थापना के साथ वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार गुणवत्ता परक कार्यों को पूरा कराने के लिए शासन ने ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया है। इसके तहत गांव का विकास समय सीमा में पूरा करने के साथ नियमित निगरानी का काम समिति की होगी, जो प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शुक्रवार को रिपोर्ट भेजेगी। मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही मिलने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी और गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ऑपरेशन कायाकल्प में होंगे यह काम
ऑपरेशन कायाकल्प में पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के साथ ही परिषदीय स्कूल की रंगाई-पुताई व सार्वजनिक परिसंपत्तियों के अनुरक्षण व मरम्मत तथा शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम होगा। बेसिक शिक्षा विभाग को परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार के साथ लेवल वाइज लर्निंग की व्यवस्था सुधारने, ग्राम्य विकास विभाग को राजस्व ग्रामों/मजरों में आबादी के अनुसार नाली खड़ंजा, प्रसाधन, आवास कार्यों को पूरा कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें