फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर से लैस होंगी ग्राम पंचायतें

Tue, 17 Feb 2015 12:17 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को जल्द कंप्यूटर से लैस किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के तहत कंप्यूटर लगाने को पांच ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है जबकि शेष गांव में लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अब खसरा खतौनी, बीपीएल सूची, आय जाति प्रमाणपत्र एवं विभिन्न प्रकार की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर ही मिल सकेगी। इसके लिए राजीव गांधी सशक्तिकरण योजना के तहत ग्राम पंचायतों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के प्रथम चरण में जिले के पांच गांव को चयनित कर डेस्कटॉप लगाए जाने को स्वीकृति मिल गई है। इन गांव का चयन ग्राम पंचायत भवनों की स्थिति, बिजली कनेक्शन, सुरक्षा व्यवस्था आदि के आधार पर की गई है। शेष ग्राम पंचायतों में डेस्कटॉप के स्थान पर लैपटॉप दिया जाएगा जिसके लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
00000000000
इन गांव में लगेंगे कंप्यूटर
ग्राम पंचायत        ब्लाक
माधोटांडा        पूरनपुर
न्यूरिया        मरौरी
सरदाह            ललौरीखेड़ा
अमरिया        अमरिया
पिपरिया भजा    मरौरी
0000000000000
ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने को पांच गांव का चयन किया जा चुका है। इनमें डेस्कटॉप लगेंगे। शेष ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव शासन से स्वीकृत होने के बाद लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी सक्सेना, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें