गांव रिछोला घासी के मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी न मिलने से क्षुब्ध होकर सोमवार को ब्लॉक परिसर में हंगामा किया।
गांव रिछोला घासी के कुछ मनरेगा मजदूर सोमवार को ब्लॉक परिसर में जमा हुए और मजदूरी न मिलने का लेकर हंगामा करने लगे। मजदूरों का आरोप था कि उनका मेठ मजदूरों की 26,270 रूपए की मजदूरी बैंक से निकाल तो लाया, लेकिन मजदूरों को नहीं बांटी है। मेठ ने अपना सेलफोन भी बंद कर रखा है। मजदूर प्रभारी बीडीओ रूपलाल से इस संबंध में मिलना चाहते थे, लेकिन उनके ब्लॉक कार्यालय में मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर मजदूर मायूस होकर लौट गए। हंगामा करने वालों में जमुना प्रसाद, चंद्रपाल, पूरनलाल, धनपाल, रामसनेही, हरीशंकर, मदनलाल, जसरकरन लाल, भजन लाल, वीरपाल, सुखपाल, महेश, राजू, जगदीश और श्याम लाल आदि मजदूर शामिल थे।