फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: राज्यपाल बोलीं- फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे पोषण पोटली वितरण, जिम्मेदारी ली है तो पूरा करें

Thu, 05 Jun 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में बरती जा रही ढिलाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन तेजी से कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
महिलाओं से मिलतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र की ओर से टीबी मरीजों को एक-दो बार पोषण पोटली देना बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि जिम्मेदारी ली है तो उसे पूरा करें। एक-दो बार पोषण पोटली देकर बंद कर देना सही नहीं है। यह कार्यक्रम पोषण पोटली देकर फोटो खिंचवाने तक ही सीमित नहीं रहे। राज्यपाल ने जिले की कम साक्षरता दर पर भी अफसरों और जन प्रतिनिधियों को आईना दिखाया। कहा कि जिले में सिर्फ 50 प्रतिशत ही साक्षरता है। जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि एक-एक बच्चा स्कूल पहुंचे। घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। 

राज्यपाल ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी अफसरों को चेताया। संबोधन से पहले उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरित की। सीएम युवा उद्यमी के लाभार्थियों को चेक, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आई थीं राज्यपाल 
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जिले के दो दिवसीय दौरे पर आई थीं। पहले दिन उन्होंने जिला कारागार में हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। महिला बंदियों को साड़ी और फल वितरित किए थे। इसके बाद रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। बाद में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अफसरों के साथ बैठक के जरूरी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे 
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद अर्पिता ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग विभागों के स्टाल भी लगाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें