फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के समय परिवर्तन से बच्चे बेहाल

Mon, 03 Oct 2016 11:59 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम तो बदला नहीं, लेकिन परंपरा के अनुसार सोमवार से परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया। नतीजतन समय परिवर्तन के पहले ही परिषदीय स्कूलों के बच्चे और शिक्षक शाम तीन बजे तक गर्मी से व्याकुल रहे। बच्चों की संख्या भी कम दिखी। तमाम अभिभावक मध्यावकाश में ही बच्चों को लेेने स्कूलों में पहुंच गए। 
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों का समय एक अक्तूबर से 31 मार्च तक प्रात: नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक और एक अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रात: सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहता है। यह परंपरागत समय सारिणी वर्षों से चली आ रही है, जबकि मौसम के बदलाव में काफी फर्क आ गया है। इधर अक्तूबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन गर्मी की भीषणता बरकरार है। सोमवार को बदले समय के अनुसार स्कूल खुले तो बच्चों और शिक्षकों को शाम तीन बजे तक बैठना मुश्किल हो गया। हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। बताते हैं कि तमाम अभिभावक तो दोपहर में ही बच्चों की छुट्टी करा ले गए। जाहिर है कि यह परिस्थितियां शिक्षण कार्य के अनुरूप नहीं हैं। यूटा के जिला संयोजक फुकरान हाशमी ने स्कूलों के समय को मौसम के अनुरूप बदलने की बात कही है। कहा कि अधिकारियों को स्कूली सुविधाओं के अनुसार समय परिवर्तन करना चाहिए।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी बीएसए डीएल राणा को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय स्कूलों का समय 15 अक्तूबर तक पूर्व की भांति रखने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूलों का समय एक अक्तूबर से प्रात: नौ बजे से शाम तीन बजे तक रखा गया है। जिले में भीषण गर्मी पड़ने के साथ नवरात्र भी चल रहे हैं। ऐसे में पूर्व समयानुसार ही विद्यालयों का संचालन किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दयाशंकर, जिला मंत्री उमेश गंगवार, कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें