राजकीय पॉलीटेक्निक
के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बरेली के
प्रधानाचार्य एनडी शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वार्षिक खेल के
विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर पत्रिका का विमोचन भी किया
गया।
शहर के लॉन में सोमवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज का वार्षिकोत्सव
धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गीत, कव्वाली, नृत्य, समूहनृत्य, हास्य
व्यंग को नितिन, विशाल, अनुपम, योगेश, शुभि, स्वाति, वर्षा, राम अचल,
मानवेंद्र, रोहित, उमर, राहुल, सुलेखा, सौरभ, आदि ने पेश किया।
कार्यक्रम
के दौरान मुख्य अतिथि ने संस्था की पत्रिका ‘पॉलीटेक्निक दर्पण’ का विमोचन
भी किया। वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार
वितरित किए गए। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके गुप्ता, सुबोध सैनी,
राघेंद्र सिंह, जर्नादन प्रसाद, प्रीति सिंह, संजय कुमार, प्रदीप कुमार,
कपिल कुमार नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।