गरीब एवं बेघर लोगों को छत का आसरा
देने के लिए कलीनगर में आसरा योजना से 216 आवास बनने का रास्ता साफ हो गया
है। योजना के लिए डूडा से भेजे गए जमीन के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर
लिया है। धनराशि प्राप्त होते ही इस काम शुरू हो जाएगा।
शहरी गरीब एवं
बेघर लोगों को घर का सपना पूरा करने के लिए शासन ने नगरपालिका एवं नगर
पंचायतों से जमीन के प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए डूडा के माध्यम से सभी
नगरपालिका/नगरपंचायतों से जमीन मांगी गई थी। इसमें केवल कलीनगर कस्बे से ही
जमीन का प्रस्ताव मिला था।
इस जमीन को डूडा ने शासन को भेजा था जिसे
स्वीकृत कर लिया गया है। इस योजना के तहत कलीनगर में चिन्हित जमीन पर 216
आवास बनाए जाएंगे। कांशीराम आवासों की तर्ज पर बनने वाले इन बहुमंजिली
आवासों में दो कमरे, किचन, शौचालय व स्नानघर की सुविधा रहेगी। आवास बनने के
बाद इनका आवंटन कराया जाएगा। डूडा ने इन आवासों के निर्माण के लिए 9.81
लाख की डिमांड भेजी है।
0000000
आसरा योजना के तहत कलीनगर में जमीन
चिन्हित कर ली गई है। इन पर आवास के निर्माण के लिए 9.81 लाख रुपये की
डिमांड भेजी गई है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
आरके वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा