आंगनबाड़ी एवं महिला जागृति मंच की पंचायत में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई।
शहर के रामलीला मैदान में रविवार को हुई पंचायत में मंडलीय संरक्षक मुरलीधर कश्यप ने कहा कि जिले में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं का लगातार शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
पंचायत में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जून को जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। पंचायत में सुमन कुमारी को ललौरीखेड़ा का ब्लाक अध्यक्ष व रेशमदेवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभाकुमारी, नीतू पांडेय, मायादेवी, हेमादेवी, गीतादेवी, सूरज कली, प्रीती, कमलेश कुमारी, सत्यवती, सरिता देवी, रेखादेवी, आरती आदि मौजूद रहीं।