रेलवे स्टेशन पर पांच-पांच सौ के रुपये लेकर एटीवीएम का मास्टर कार्ड बनवाने पहुंचे सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक को लौटा दिया गया। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक ने इस पर रोष व्यक्त कर इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक और विभाग के उच्च अफसरों से की है। उधर, स्टेशन परिसर में लगे तीन एटीवीएम करीब दस दिनों से खराब होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इसको लेकर मास्टर कार्ड धारक यात्रियों में भारी रोष है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट लेने में भारी भीड़ आदि के चलते असुविधा न हो, इसके लिए स्टेशन परिसर में तीन आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) करीब चार महीने पहले लगाई गई थी। एटीवीएम से टिकट लेने को यात्रियों को मास्टर कार्ड की सुविधा दी गई। कार्ड रिचार्ज कराने पर यात्री सुविधानुसार टिकट स्वयं निकाल सके। उधर, रेलवे ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को कैसीलेटर नियुक्त को आवेदन मांगे थे। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक का कैसीलेटर को चयन हो गया। पांच-पांच सौ रुपये के नोट लेकर मास्टर कार्ड बनवाने पहुंचे सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक कैंसर इमाम को नोट न चलने का हवाला देकर लौटा दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक और विभाग के उच्च अफसरों से की है। उधर, स्टेशन परिसर में लगे तीनों एटीवीएम पिछले करीब दस दिनों से खराब है। इससे इनका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्रियों में रोष है। स्टेशन अधीक्षक एसएन प्रसाद ने बताया कि एटीवीएम खराबी की सूचना उच्च अफसरों को दी जा चुकी है।