फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती को मिलेगा पुनर्जीवन: पीलीभीत में 56.88 करोड़ से संवरेगा उद्गम स्थल, जल शक्ति मंत्रालय ने दी मंजूरी

Sat, 31 Jan 2026 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में गोमती नदी के उद्गम स्थल को सजाया-संवारा जाएगा। उद्गम स्थल पर 56.88 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
प्रस्तावित विकास कार्य का मॉडल - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा में उद्गम स्थल पर ही दम तोड़ती गोमती नदी को पुनर्जीवन मिलेगा है। उद्गम स्थल के संरक्षण, संवारने और पुनर्जीवन पर 56.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उद्गम स्थल पर कराए जाने वाले कार्यों के मॉडल फोटो भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा के पास फुलहर झील से गोमती नदी का उद्गम हुआ है। यहां पर गोमती मैया का मंदिर और अन्य कई मंदिर हैं। उद्गम स्थल पर तीन झीलें हैं। लंबे समय से गोमती उद्गम स्थल के संरक्षण और गोमती के पुनर्जीवन की मांग की जा रही थी। पूर्व में कुछ कार्य कराए भी गए, लेकिन गोमती की दशा में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास रंग लाए  
श्रद्धालुओं की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सक्रियता से प्रयास किया। केंद्रीय टीम की जांच के बाद कार्ययोजना बनी। अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गोमती के संरक्षण के लिए 56.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भी सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य कराएगा। इसकी कार्ययोजना भी जल्द ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें