फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोला ने उत्तराखंड की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में गोला और रुद्रपुर टीम के भिडते खिलाड़ी- आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। विवेकानंद मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को रविंद्रनाथ सुभाष फुटबॉल क्लब रुद्रपुर उत्तराखंड और घोसीयाना फुटबॉल क्लब गोला के बीच लीग मैच हुआ। गोला की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गोला की टीम के खिलाड़ियों ने पहले हॉफ के 10वें मिनट में टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। रुद्रपुर की टीम के खिलाड़ी गोल कर टीम को बराबरी पर लाने की कोशिश में जुटे रहे। खेल के पहले हॉफ के अंतिम क्षण में गोला की टीम के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त पर ला खड़ा किया।
खेल के दूसरे हॉफ में भी रूद्रपुर टीम के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। खेल के अंतिम क्षण में गोला की टीम के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी। इसके साथ गोला की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। तीन गोल में दो गोल गोला के अभिषेक की ओर से करने पर उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले बलजिंदर सिंह और अरविंद मंडल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच का शुभारंभ कराया। ग्राम पंचायत प्रशासक वासुदेव कुंडू, करमजीत सिंह, हरवंश सिंह, विजन मंडल, रविंद्रनाथ सरकार, सुबोध, मनोज, सुब्रत आदि थे। ग्राम पंचायत प्रशासक वासूदेव कुंडू ने बताया कि मंगलवार को गोला और चंदिया हजारा की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें