भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता । स्रोत - जिला मीडिया
पीलीभीत। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की।
जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य सभी जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में जिले के सभी गांवों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताना है।
इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, लोकसभा संयोजक दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।