फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोखे हटवाने के लिए भाजयुमो ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन देते भाजपा युवा मोर्चा के पदा​धिकारी । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
बरखेड़ा। सड़क पर रखे खोखे हटाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पंचायत बरखेड़ा के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के चलते रोड से हटे खोखे वालों ने थाना बरखेड़ा के पास बाजार एवं विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर खोखे लगाकर रास्ता जाम कर दिया है। जिसके चलते इस मार्ग पर अक्सर भीड़ होने पर लोग फंस जाते हैं। यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है।
भाजपा युवा मोर्चा ने ज्ञापन देकर मांग की कि नगर पंचायत जल्द से जल्द इन खोखों को हटवाए। युवा मोर्चा के लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी लाल चंद भारती के पास गए। उनके न मिलने पर लेखाकार नफीस अहमद को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन देने वालों में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, मंडल महामंत्री सार्थक सक्सेना, अनिल कश्यप, सतीश गंगवार, गुड्डू मौर्य, दर्पण सक्सेना सुमित भारती, दीपक प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें