पीलीभीत के बीसपुलर में जिस युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वह मंगलवार को खुद ही कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका न तो अपहरण हुआ और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ। उसके बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। युवती ने मेडिकल परीक्षण कराने से भी मना कर दिया।
बीसलपुर के एक व्यक्ति ने करीब दो माह पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परिवार की युवती को मोहल्ले का ही एक युवक अपहृत कर ले गया और उसने दुष्कर्म भी किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के घर चक्कर लगाने लगी और युवती को बरामद करने के लिए दबिश डालने लगी।