फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने 40 क्विंटल गिलोय से लदे दो वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गिलोय की तस्करी रोकने के लिए डीएफओ (वन एवं वन्यजीव प्रभाग) ने खुद मोर्चा संभाला। शुक्रवार रात दो स्थानों पर अलग-अलग दो वाहन पकड़े। दोनों से 40 क्विंटल गिलोय बरामद की गई। वाहन चालकों पर विभागीय केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में रामबाण के रूप में कारगर समझी जाने वाली गिलोय की तस्करी जंगलों से बढ़ गई है। तस्कर वाहनों में लादकर गिलोय को गैर जनपदों और दूसरे प्रदेशों में भेज रहे हैं। आयुर्वेद में अमृता, गुड़ची तथा चक्रआंगी के नाम से वर्णित गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर है। यही वजह है कि बढ़ती डिमांड के चलते तस्करों ने गिलोय को भी अपने धंधे में शामिल कर लिया।
बताते हैं कि पिछले एक माह में इस अवैध कारोबार से गैर जनपद के कथित ठेकेदारों ने लाखों रुपये की गिलोय दूसरे राज्यों में बेच दी है। कोरोना काल में गिलोय तस्करी के मामले चर्चा में तो आए, मगर सांठगांठ के चलते तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके। मामला वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार के संज्ञान में आया तो वह खुद ही मोर्चे पर डट गए। डीएफओ ने शुक्रवार रात अमरिया क्षेत्र में ड्यूनी डैम के समीप एक पिकअप को पकड़ा। शक होने पर उसकी तलाशी ली तो पिकअप में करीब 10 क्विंटल गिलोय बरामद हुई। इसके बाद उन्होंने वनकर्मियों की टीम के साथ बरेली रोड पर शाही पुलिस चौकी के समीप एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली। उस डीसीएम से भी करीब 30 क्विंटल गिलोय बरामद कर गई। वनकर्मियों ने गिलोय को जब्त कर ठेकेदार और वाहन चालकों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिलोय की तस्करी का मामला संज्ञान में आया था। शुक्रवार रात कार्रवाई में दो वाहन पकड़े गए। दोनों वाहनों से 40 क्विंटल गिलोय बरामद की गई है। चालकों पर विभागीय केस दर्ज किया गया है। - संजीव कुमार, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें