फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Mon, 02 Nov 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में निकला मगरमच्छ। संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गौटिया में आबादी के पास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव के निकट मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आबादी के नजदीक मगरमच्छ की मौजूदगी से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और घेराबंदी कर मगरमच्छ को काबू में किया। डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे आबादी से दूर उसके प्राकृतिक आवास नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम में बीट इंचार्ज रंजीत यादव, सौरव सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। विभाग ने ग्रामीणों से जलस्रोतों के आसपास सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें