फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिया धंसने से घुंघचाई- बंडा क्षेत्र का कटा संपर्क, 50 हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
विज्ञापन
घुंघचाई। घुंघचाई-बंडा हाईवे के लिंक मार्ग से कबीरपुर कसगंजा होकर नबीची जाने वाली सड़क की पुलिया धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। बाइक सवार जैसे-तैसे निकल रहे हैं। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे मार्ग से जुड़ी करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत न होने पर बरसात में परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


कबीरपुर कसगंजा से नबीची गांव जाने वाले मार्ग का तीन माह पूर्व ही निर्माण कराया गया था। मार्ग पर चकपुर गांव के पास पुलिया का भी निर्माण भी हुआ था। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का बंडा (शाहजहांपुर) के लिए आवागमन होता है।
तीन दिन पूर्व डंपर के गुजरने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इससे डंपर भी पलट गया था। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। बाइक सवार तो जोखिम के बीच गुजर रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। उस समय विरोध के बाद भी अफसर गंभीर नहीं हो सके। इसी वजह से चंद दिनों में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

-



इन वाहनों के निकलने में हो रही परेशानी
मार्ग पर पुलिया टूटने से पीलीभीत और शाहजहांपुर से आवाजाही करने वाले ट्रक, डंपर, कार, ई-रिक्शा आदि वाहनों के निकलने में काफी परेशानी हो रही है। लोग पैदल और बाइक लेकर गुजर रहे हैं, लेकिन बड़े वाहन पुलिया से नहीं निकल पा रहे हैं।
-


इन गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

पुलिया टूटने से घुंघचाई क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा, भैंसासुर, चकपुर, सिमरा, बलरामपुर, ज्ञानपुर मोहलिया, गुलडिया भूपसिंह, कढैया, कनपारा के अलावा शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव नबीची, नवादा, वैवाह, रायटांडा, मोहद्दीनपुर सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब पचास हजार आबादी को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


लोग बोले- पुलिया बनाने में नहीं रखा मानकों का ध्यान
इस मार्ग से लोग नबीची बाजार आते-जाते हैं। पुलिया टूट जाने से काफी परेशानी हो रही है। अगर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य होता तो समस्या नहीं होती। जल्द ही इसकी ओर ध्यान देना चाहिए।- अरुन कुमार शर्मा


-कपड़े की बिक्री करने के लिए कसगंजा से नबीची बाजार और बंडा अक्सर आता-जाता हूं। इस मार्ग से कम दूरी तय करनी पड़ती है। पुलिया टूटने से काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। जल्द ही इस समस्या का निस्तारण कराया जाए।- अखिलेश कुमार

घुंघचाई क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें