फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने पकड़ी गन्ने की घटतौली, रिपोर्ट के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पड़ोली के गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां घटतौली पकड़ी गई। उन्होंने गन्ना सचिव को केंद्र प्रभारी पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार शाम एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और गन्ना सचिव आरपी कुशवाहा के साथ पड़ोली गन्ना केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने गन्ना तुलवा चुके किसान वीरपाल की ट्रॉली दोबारा तुलवाई। इसमें काफी अंतर निकला। पहली तौल में ट्रॉली का वजन 48.16 क्विंटल था, जबकि दोबारा में 49.88 क्विंटल निकला। केंद्र पर मौजूद कई किसानों ने शिकायत करते हुए कहा कि गन्ना उतरवाने की एवज में उन्हें 400 रुपया प्रति ट्रॉली के हिसाब से उतराई शुल्क देना पड़ता है। डीसीओ के पूछने पर केंद्र प्रभारी धीरेंद्र सिंह जवाब नहीं दे पाए। डीसीओ ने केंद्र प्रभारी की फटकार लगाई और उसी समय द्वारिकेश चीनी (फरीदपुर) के गन्ना प्रबंधक को केंद्र प्रभारी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। गन्ना सचिव को केंद्र प्रभारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी ने तौल कांटे को घटतौली करने के लिए अपने हिसाब से सेट कर रखा था। बांट माप निरीक्षक केंद्र के कांटे की जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें