चकबंदी के नाम पर गांव
कजरी निरंजनपुर में धन उगाही हो रही है। क्षेत्र के किसानों ने कलेक्ट्रेट
पहुंचकर शपथ पत्रों के साथ एडीएम से शिकायत की। एडीएम ने जांच के आदेश दिए
हैं।
पूरनपुर तहसील के ग्राम कजरी निरंजनपुर के प्रधान संतोष सिंह के
नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि
उनके क्षेत्र में इन दिनों चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसमें लेखपाल
किसानों को जमीन सीलिंग में निकाल देने की धमकी दे रहे हैं और इससे बचने को
10 से लेकर 20 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। किसानों ने अब तक 25 से
अधिक किसानों से लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
किसानों ने बताया कुछ
दिन पूर्व शिकायत करने पर चकबंदी आयुक्त ने उसका स्थानांतरण करा दिया था
लेकिन लेखपाल ने अपना स्थानांतरण निरस्त करा लिया और किसानों को अब खुलेआम
लूट रहा है। किसानों एडीएम को शपथपत्र सहित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने
वालों में दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, ज्ञान सिंह, दलवीर सिंह, गुरमेल सिंह,
सुरेंद्र सिंह, जगेंद्र सिंह, दलबाग सिंह, पाल सिंह, राजेंद्र सिंह सहित
कई लोग मौजूद रहे।