फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएच मिल ने शुरू की खुली खरीद

Tue, 14 Apr 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित एलएच शुगर मिल ने भी पेराई सत्र बंद करने की तैयारियां कर ली हैं। शेष गन्ने की पेराई के लिए मिल गेट और सभी केंद्रों पर खुली खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले की चार चीनी मिलों में सबसे पहले बजाज मिल बरखेड़ा उसके बाद पूरनपुर और एक दिन पूर्व बीसलपुर की सहकारी मिल बंद हो गई। अब जिले में चल रही एक मात्र  एलएच चीनी मिल में ही पेराई चल रही है। इस मिल क्षेत्र में भी गन्ने की मात्रा काफी कम बची है। ऐसे में सभी किसानों का गन्ना खरीदने के लिए मिल प्रबंधन ने मिल गेट और सभी क्रेंद खरीद फ्री कर दिए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी रामेश्वर यादव ने बताया कि जिन किसानों का गन्ना शेष है। वह मिल गेट अथवा क्रय केंद्रों पर तौल करा सकते हैं। गन्ने की पर्चियां यदि नहीं मिल सकी हैं तो मौके पर ही पर्चियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें